मां ज्वाला की ज्योति शोभायात्रा निकाली गई

Sunday, October 15, 2023 - 18:18
Updated: 3 years ago
0
मां ज्वाला की ज्योति शोभायात्रा निकाली गई
शोभा यात्रा में सजी हुई झांकी
मां ज्वाला की ज्योति शोभायात्रा निकाली गई

शाहाबाद, हरदोई । श्री नवदुर्गा पूजन समिति मोहल्ला दिलेरगंज द्वारा आयोजित श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल की मां ज्वाला ज्योति शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों धूमधाम से निकाली गई ।इस शोभायात्रा में हिमाचल प्रदेश से आई मां ज्वाला जी की ज्योति, श्री हनुमान जी,मां दुर्गा जी,श्री भैरवनाथ जी की आकर्षक व सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा मोहल्ला कटरा सरदार गंज पुलिस चौकी से प्रारंभ हुआ। मां ज्वाला ज्योति की यह शोभायात्रा बालाजी मंदिर, चौक, सराफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, घास मंडी, स्टेट बैंक होते हुए सीधे नवदुर्गा पूजन पंडाल पहुंची। यहां पर मां ज्वाला की ज्योति विद विधान से भोजन अर्चन करने के बाद स्थापित की गई। इस शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। इस शोभायात्रा के साथ ही 9 दिवसीय श्री नवदुर्गा का धार्मिक आयोजन का रात्रि 8 बजे से प्रारंभ हो जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User