नागपुर फिल्म फेस्टिवल में चमकेगी माही दुबे की फिल्म, 15 अवॉर्ड जीतकर बनाई खास पहचान
गुना (आरएनआई) एम डी आर्ट्स प्रोडक्शंस एवं माही दुबे द्वारा निर्मित फिल्म "आपकी सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी" नागपुर में 27, 28, 29 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले नागपुर फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी। 15 पुरस्कार जीत चुकी इस फिल्म के चयन से फिल्म से जुड़े कलाकारों और टीम में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर फिल्ममेकर माही दुबे भी फेस्टिवल में शामिल होंगे।
बता दें नागरिक कर्तव्य एवं ट्रैफिक नियमों पर आधारित फिल्म "आपकी सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी" का निर्माण माही दुबे ने किया वहीं फ्लोरिडा की 'वर्जीनिया ब्रायंट' सह-निर्माता है। फिल्म का निर्देशन बिहार के के. नीतीश कुमार ने किया है, जबकि संगीत उड़ीसा के भारत राघवन ने दिया है। फिल्म में अभिराज सक्सेना, अंकित गुप्ता, ऋतुराज चव्हाण और अभिषेक राजपूत ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत बनाया। वहीं दतिया के एड्रिक टोपो फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं।
यह फिल्म समाज में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिक जिम्मेदारियों को समझाने का प्रयास करती है।
गौरतलब है अभी तक यह फिल्म 15 पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है जिसमें प्रतिष्ठित चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, नेशनल रोड सेफ्टी फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, ग्लोबल लिफ्ट ऑफ फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट रनर-अप, देवगिरी, अवध, महाकौशल एवं हिमाचल जैसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में भी पुरस्कार प्राप्त हुई है।
नागपुर फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 27, 28 और 29 मार्च को नागपुर में होगा, जिसमें अभिनेता रणदीप हुडा, फिल्म निर्देशक ओम राउत, योगेश सुमन, अनंत विजय, और अतुल गंगवार जैसी फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी। वहीं देशभर से चयनित शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। माही दुबे को इस उपलब्धि पर समस्त इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)