नवादा में लापरवाही बरतने के आरोप में पीटीसी सिपाही लाइन हाजिर

Tuesday, May 13, 2025 - 10:23
Updated: 1 year ago
0
नवादा में लापरवाही बरतने के आरोप में पीटीसी सिपाही लाइन हाजिर

नवादा (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। ट्रैफिक डीएसपी ऋषभ शिव रंजन की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को रोह थाना क्षेत्र के दिरमोबारा गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से महरावा गांव निवासी संटू कुमार की मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने रोह बाजार में तीन मुहानी के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया था ।

मृतक के परिजनों का कहना था कि पुलिस बालू लदी एक ट्रैक्टर को खदेड़ रही थी इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से संटू गंभीर रूप से घायल हो गया मगर पुलिस उसे घटनास्थल से उठाकर अस्पताल पहुंचाने की बजाय वहां से चलते बने। परिजनों का कहना था कि उस वक्त दिवा गश्ती में पीटीसी सिपाही मनोज सिंह थे इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए ।घटना की सूचना पर जाम हटवाने पहुंचे ट्रैफिक डीएपी ऋषभ शिव रंजन ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया था जिसके बाद रोह थाना में तैनात पीटीसी सिपाही मनोज सिंह को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है 

रोह थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने पीटीसी सिपाही को लाइन हाजिर किए जाने की बात की पुष्टि की

है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User