नवादा में नव निर्वाचित वार्ड पार्षद के पुत्र ने पूर्व वार्ड पार्षद पर किया जानलेवा हमला, रेफर, आरोपियों की तलाश शुरू

सन्नी भगत

Monday, December 26, 2022 - 15:26
Updated: 4 years ago
0
नवादा में नव निर्वाचित वार्ड पार्षद के पुत्र ने पूर्व वार्ड पार्षद पर किया जानलेवा हमला, रेफर, आरोपियों की तलाश शुरू
नवादा में नव निर्वाचित वार्ड पार्षद के पुत्र ने पूर्व वार्ड पार्षद पर किया जानलेवा हमला, रेफर, आरोपियों की तलाश शुरू
नवादा में नव निर्वाचित वार्ड पार्षद के पुत्र ने पूर्व वार्ड पार्षद पर किया जानलेवा हमला, रेफर, आरोपियों की तलाश शुरू

नवादा। नवादा नगर थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम रोड में देर शाम उस समय दहशत फैल गया जब नव निर्वाचित वार्ड पार्षद के पुत्र अपने गुर्गों के साथ मिलकर पूर्व वार्ड पार्षद पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.इस दौरान वार्ड 15 के पूर्व वार्ड पार्षद बबलू यादव बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं परिजन ने पूर्व वार्ड पार्षद को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख पावापुरी विम्स रेफर कर दिया ,घायल वार्ड 15 के पूर्व वार्ड पार्षद बबलू यादव ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद 15 के लक्ष्मीनिया देवी के पुत्र बिल्लू चौधरी और टाइगर व अन्य लोगों पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.पीड़ित पूर्व वार्ड पार्षद ने पुलिस प्रशासन से न्याय के साथ साथ जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User