नवादा में जमीन विवाद में जमकर गरजी बंदूकें, 1 को सर में लगी गोली

Thursday, January 26, 2023 - 17:37
0
नवादा में जमीन विवाद में जमकर गरजी बंदूकें, 1 को सर में लगी गोली

नवादा में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. जिले में हत्या और गोलीबारी का दौर जारी है. इस घटना में कई लोग बेमौत मारे गए हैं. वहीं एक बार फिर से जमीन विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर मारपीट हुई और बात आगे बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गई.इस गोलीबारी में एक अधेड़ को सर में गोली लग गई. वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने उन्हे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहा अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गोलीबारी में घायल हुए कटघरा गांव निवासी नवल सिंह को पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है.पूरा मामला सीतामढी थाना क्षेत्र के कटघरा गांव का है.इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है.फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User