नवादा पुलिस पर हमला, बरसाए ईट पत्थर, दो दरोगा समेत 4 पुलिसवाले जख्मी, 30 पर केस

Thursday, May 15, 2025 - 14:07
Updated: 1 year ago
0
नवादा पुलिस पर हमला, बरसाए ईट पत्थर, दो दरोगा समेत 4 पुलिसवाले जख्मी, 30 पर केस

नवादा (आरएनआई) नवादा में खाकी को निशाना बनाया गया है काशीचक थाने की पुलिस पर ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने ईट पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए है घटना मंगलवार की रात करीब 9 बजे लीला गांव की बताई जाती है पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर लीला बिगहा गांव पहुंची थी इसी बीच वहां पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएससी भेजा गया इस दौरान आरोपित पक्ष की ओर से पुलिस वाहन के आगे एक ई रिक्शा लगाकर अवरोध उत्पन्न कर दिया इसे लेकर विवाद होने पर गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर पुलिस पर पथराव कर दिया आनन फानन में पुलिस की टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईवहीं इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर राधा मोहन चौधरी,एक एसआई व दो पुलिस जवान घायल हो गए वहीं इस घटना के बाद अतिरिक्त बलों के साथ मौके पर काशीचक एसएचओ बसंत कुमार राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने आरोपितों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपितों ने जगदीश यादव का बेटा संजय यादव और स्वo लोरिक यादव का बेटा भुनेश्वर यादव शामिल है

30 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 

इस मामले में 20 नामजद व आठ - दस अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है मामले में 13 मई को दर्ज कांड संख्या 78/25 में पुलिस पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए है इधर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है 

पकरीबरावा एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि दो गुटों में मारपीट की सूचना पर पुलिस लीला बीघा गांव पहुंची थी मारपीट में घायल एक शख़्स को इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी इसी बीच पुलिस वाहन के आगे एक ई रिक्शा लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया इसी विवाद में ग्रामीणों ने पुलिस पर ईट पत्थर चला दिया जिसमें एक सब इंस्पेक्टर को चोट आई है कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोट है इस मामले में दो गिरफ्तार किया गया है अन्य के विरुद्ध छापेमारी जारी है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User