नवादा पुलिस ने युवक के मर्डर केस का किया खुलासा, 3 आरोपी अरेस्ट

Feb 7, 2026 - 19:07
Feb 7, 2026 - 19:49
 0  6.5k
नवादा पुलिस ने युवक के मर्डर केस का किया खुलासा, 3 आरोपी अरेस्ट

नवादा (आरएनआई ) नवादा में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है.

पुलिस ने युवक की हत्या आरोप में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया। 

पकरीबरावां डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि 6 फरवरी को सूचना मिली कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को दी गई। पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में एवं पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में पकरीबरावा एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर के साथ पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष रंजन कुमार, वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष पंकज सैनी, धमौल के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार, पकरीबरावां के एएसआई अशोक पाल, चंदन कुमार एवं चंदन कुमार सिंह को शामिल किया गया। गठित टीम ने मृतक की बहन के फर्द बयान पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी का अनुसंधान शुरू किया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर तीन नामजद आरोपितों एवं दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया। एसडीपीओ ने बताया कि सभी ने इस घटना को अंजाम देने में संलिप्तता स्वीकार करते हुए गमछा से गला घोंटकर युवक की हत्या किए जाने की बात बताई। गिरफ्तार आरोपितों में राजू यादव का पुत्र सुनील कुमार, रामअवतार प्रसाद का पुत्र दिनेश कुमार, स्व. महावीर यादव का पुत्र दिनेश यादव शामिल है। जबकि इस मामले में दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SUNNY BHAGAT CRIME REPORTER