नवादा जिला जज की अचानक मौत, कारणों का खुलासा नहीं, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

Feb 7, 2026 - 12:55
Feb 7, 2026 - 14:15
 0  1.2k
नवादा जिला जज  की अचानक मौत, कारणों का खुलासा नहीं, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

नवादा (आरएनआई) जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का अचानक निधन हो गया है.इस खबर के फैलते ही पूरे जिले के प्रशासनिक और न्यायिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नवादा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. हालांकि, उनकी मृत्यु के सटीक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन समेत प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे.

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है. एफएसएल की टीम अस्पताल पहुंचकर मौत की परिस्थितियों और मेडिकल रिपोर्ट्स की बारीकी से जांच कर रही है. 

एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि सूचना मिली कि न्यायाधीश का शव वहां लाया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. जांच में सामने आया कि न्यायाधीश गुरुवार रात करीब 10:30 बजे रजौली चेक पोस्ट के पास चाय पीकर अपने सरकारी आवास पर सोने चली गई थीं.

एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी. न्यायाधीश का पोस्टमार्टम आईजीएमएस अस्पताल में कराया जाएगा.अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच और मेडिकल पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

बता दे सुश्री शिल्पी सोनी राज ने लगभग 6 महीने पहले ही नवादा में जिला जज के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
SUNNY BHAGAT CRIME REPORTER