नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

Wednesday, February 26, 2025 - 18:48
Updated: 2 years ago
0
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

गुना (आरएनआई) जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के झागर पुलिस चौकी अंतर्गत एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बररूखेड़ी गांव की है, जहां कीर्ति पत्नी लक्ष्मण की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में महिला के मायके पक्ष ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि कीर्ति के ससुरालवाले, विशेष रूप से उसके पति, ससुर और जेठ, दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने महिला के साथ मारपीट करने और मानसिक उत्पीडऩ का भी आरोप लगाया है।


पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला के ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User