नवरात्रों पर महंगाई का तोहफा: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

Sep 16, 2025 - 14:30
 0  216
नवरात्रों पर महंगाई का तोहफा: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

नई दिल्ली (आरएनआई)। नवरात्रों की शुरुआत पर जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

ताज़ा संशोधन के अनुसार पेट्रोल 1.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.79 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। दाम बढ़ने से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, वहीं परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा होने की आशंका है।

आर्थिक जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होने से यह वृद्धि की गई है।

जनता पहले से ही खाद्य वस्तुओं की महंगाई झेल रही है, ऐसे में नवरात्रों के मौके पर पेट्रोल-डीजल महंगा होना लोगों की परेशानियां और बढ़ा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.