नल जल योजना संचालन संधारण के लिए क्षेत्रीय अमले को दिया गया प्रशिक्षण

Wednesday, June 19, 2024 - 21:44
Updated: 2 years ago
0
नल जल योजना संचालन संधारण के लिए क्षेत्रीय अमले को दिया गया प्रशिक्षण

गुना  (आरएनआई) ग्राम पंचायतों द्वारा नलयोजना संधारण में आने वाली तकनीकी परेशानियों  के मद्देनजर कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के निर्देशानुसार आज दिनांक जिला पंचायत सभा कक्ष में नल जल योजना संचालन संधारण का प्रशिक्षण कार्यक्रम, लोक स्वस्थ यांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत नलयोजना के मुख्य घटकों की जानकारी, मोटर पम्प को क्षमता निर्धारण विद्युत उनका मरम्मत कार्य, पाइप लाइन, वाल्व, लीकेज मरम्मत आदि का जिला पंचायत सभा कक्ष में ही सामग्री सहित प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उप यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, समस्त उपयंत्री सहित जनपद पंचायत का समस्त तकनीकी अमला उपस्थित रहा। साथ ही जनपद पंचायत अमले को हस्तांतरित योजनाओं को ग्राम पंचायत के माध्यम से संचालित संधारित कर चालू रखने हेतु आवश्यक निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा दिए गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User