कांग्रेस में वापसी चाहते हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र, 2021 में TMC में शामिल हुए थे

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी वर्ष 2021 में कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब उन्होंने कांग्रेस में वापसी की इच्छा जताई है। 

Jun 19, 2024 - 19:15
 0  1.4k
कांग्रेस में वापसी चाहते हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र, 2021 में TMC में शामिल हुए थे

नई दिल्ली (आरएनआई) पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई है। वह वर्ष 2021 में कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए थे।

पश्चिम बंगाल की जंगीपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि टीएमसी की कार्य संस्कृति कांग्रेस से बिल्कुल भी मेल नहीं खाती। मुखर्जी ने कहा ‘मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया। इसलिए दिल्ली वापस आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुझसे अप्रत्यक्ष रूप से पूछा कि मैं शांत क्यों हूं। उन्होंने मुझसे सक्रिय रहने को कहा है। मैंने कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है।’ 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे ने कहा कि एक-दो दिन में वे संभवत कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे। अगर कांगेस नेताओं ने मुखर्जी को तुरंत ही पार्टी में शामिल होने के लिए कहा, तो वे पार्टी में शामिल हो जाएंगे। अभिजीत मुखर्जी ने कहा ‘मैं बिल्कुल स्वतंत्र हूं और अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं। अगर कांग्रेस मुझे स्वीकार करती है तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।’ अभिजीत मुखर्जी के अनुसार उन्हें फिलहाल हाशिए पर रखा गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे कोई विवाद खड़ा करना नहीं चाहते। 

अभिजीत मुखर्जी ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें हार मिली थी। इसके बाद वर्ष 2021 में वे कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.