नर्मदापुरम स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना: मां ने बच्ची को ट्रेन के आगे धक्का दिया
नर्मदापुरम (आरएनआई) एक मां ने अपने ही हाथों से अपनी ही मासूम बच्ची को मारने के लिए उसे चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। घटना मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर घटित हुई। इस घटना में 8 साल की बच्ची प्लेटफार्म और पटरी के बीच फंस गई उसके सिर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। काफी खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
चूंकि ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसलिए असलियत सामने आ गई, वरना एक मां अपने बच्चे की हत्या नहीं कर सकती ऐसा कहने वाले इसे हादसा बताने में नहीं चूकते। और कोर्ट से ठोस सबूतों के अभाव में राहत मिलने की भी पर्याप्त गुंजाइश रहती।
जानकारी के मुताबिक, घायल बच्ची की पहचान युविका राजपूत (8) के रूप में हुई है। उसे उसकी मां अंजू सिंह राजपूत स्टेशन लेकर आई थी। अंजू पिंक एवेन्यू, मालाखेड़ी में रहती हैं और कृषि विभाग में क्लर्क हैं। महिला ने शुरू में भोपाल जाने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने को कोशिश की। लेकिन उस पर टिकिट नहीं मिला। भोपाल की ट्रेन भी जा चुकी थी। पुलिस तफ्तीश में पता चला कि महिला एक घंटे से स्टेशन पर थी। सीसीटीवी कैमरे से असलियत सामने आ गई।
रेल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने मीडिया को बताया कि आरोपी मां के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)