नम आंखों के साथ बाहर निकले सीएम योगी, परिजनों से कहा- शुभम की मौत का बदला लिया जाएगा

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के परिजनों से मिलने के बाद सीएम योगी की भी आंखे नम हो गईं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि शुभम की मौत का बदला लिया जाएगा।

Thursday, April 24, 2025 - 13:14
0
नम आंखों के साथ बाहर निकले सीएम योगी, परिजनों से कहा- शुभम की मौत का बदला लिया जाएगा

कानपुर (आरएनआई) पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के परिजनों से मिलने के बाद सीएम योगी रोते हुए बाहर निकले। इससे पहले सीएम ने शुभम के परिजनों से मिलकर बात की थी। साथ ही, पत्नी ऐशान्या से पहलगाम में हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी।

इसके बाद सीएम ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आप परेशान न हो…शुभम की मौत बदला लिया जाएगा। कहा कि सरकार आपके साथ है…हर संभव मदद की जाएगी। आप सभी को किसी भी तरह से कमजोर नहीं पड़ना है। कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों की कायराना और क्रूर हरकत है। जिस तरह से मां-बहनों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा गया है। जल्द ही देश और दुनिया के लोग उनका अंजाम देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक में जो फैसले लिए गए हैं। इसका असर बहुत जल्द दिखेगा।

शुभम की पत्नी ऐशान्या ने मुख्यमंत्री से कहा उन्हें कड़ा बदला चाहिए। वहीं, पिता संजय ने कहा कि दो टके के आतंकवादी भारत सरकार को चुनौती देकर चले गए। मेरी बहू से कहा कि मोदी को बता देना, इसलिए तुम्हें नहीं मार रहा हूं। सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि आतंकी सात पुश्तों तक किसी को मारना भूल जाएं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User