नपा गुना चलाएगी स्वच्छता का विशेष अभियान — हर वार्ड में होगी सघन सफाई व्यवस्था

Nov 2, 2025 - 19:54
Nov 2, 2025 - 19:56
 0  81
नपा गुना चलाएगी स्वच्छता का विशेष अभियान — हर वार्ड में होगी सघन सफाई व्यवस्था

गुना (आरएनआई) नगर पालिका परिषद गुना द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिये विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में नियमित, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस संबंध में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए सभी 37 वार्डों को 5 जोन में बांटा जायेगा। इन 5 जोन के नोडल की जिम्मेदारी होगी, कि वह नियमित साफ-सफाई करवाएंगे और वही इन कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण करेंगे।

खाली प्लाट मालिकों पर कार्यवाही
प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने वार्डों में स्थित खाली प्लाट मालिकों पर कार्रवाही के लिए वार्ड पार्षदों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की सर्वे टीम को खाली प्लॉट मालिकों की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें, जिससे उन पर बाउंड्री वाल बनवाने के नोटिस जारी किए जा सकें। उन्होंने बताया कि खाली प्लाटों में सात दिवस के अंदर वाउण्ड्रीवाल नहीं बनाने एवं कचरा पाए जाने पर भूखंड धारी पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

  सभी नागरिकों से अपील की है, कि वह खाली प्लॉटों में कचरा न डालें,नपा टीम को विशेष सहयोग करें। सुश्री खत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है, कि कोई भी व्यक्ति खुले में कचरा नहीं डालेगें। खुले या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालते पाये जाते है, तो उन पर स्पॉट फाइन अधिरोक्त किया जायेगा।

दलेल व्यवस्था
उक्त सभी पांच जोन में प्रतिदिन दोपहर में दलेल व्यवस्था लागू की जाएगी जो जोन के किसी एक वार्ड को चिन्हित कर सभी कर्मचारी एक साथ सफाई अभियान चलाएंगे, जिसमें विशेष कर नाला नाली सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी।5 जोन में प्रतिदिन दलेल कार्य करेगी,जिससे शहर स्वच्छता में सुधार होगा।

रात्रि कालीन सफाई
शीघ्र ही शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी,जिसमें जोन प्रभारी अलग-अलग वार्डो से बदल-बदल कर प्रतिदिन दो-दो कर्मचारी लिए जाएंगे जो नियमित रात्रि कालीन सफाई करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0