नगला विजैया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती

Apr 15, 2026 - 11:44
Apr 15, 2026 - 11:45
 0  189
नगला विजैया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती

हाथरस (आरएनआई) सासनी क्षेत्र के ग्राम नगला विजैया में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विकाश शर्मा जी द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान पूरे गांव में भक्ति और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।जयंती समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। मनोज कुमार, संतकुमार, सत्यप्रकाश, लीलाधर, टिंकू, सुरजीत कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने विकाश शर्मा जी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा, समानता और अधिकारों की जो राह दिखाई, वह आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में भाईचारा, समानता और शिक्षा का प्रचार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में भी विशेष जागरूकता देखने को मिली और उन्होंने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा एकजुट होकर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0