नईसराय तिराहा: डीज़ल टैंकर की बायरिंग में आग, क्षेत्र में हड़कंप
गुना (आरएनआई) गुना जिले के म्याना क्षेत्र में नईसराय तिराह पर डीज़ल से भरे एक टैंकर की बायरिंग में अचानक आग लग गई। आग लगते ही टैंकर से घना धुआं उठने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके की स्थिति:
आग की सूचना मिलते ही म्याना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास की सभी दुकानें बंद करवाई गईं।
पूरे क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया है।
पुलिस और स्थानीय लोग हालात पर सतर्क नज़र बनाए हुए हैं।
फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है और किसी बड़े हादसे से बचाव के लिए सावधानी बरती जा रही है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



