दो माह से सीओ की कुर्सी खाली, भटक रहे फरियादी

Saturday, February 10, 2024 - 16:29
Updated: 3 years ago
0
दो माह से सीओ की कुर्सी खाली, भटक रहे फरियादी

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद सीओ का पद पिछले दो माह से खाली पड़ा है पुलिस प्रशासन अभी तक शाहाबाद में किसी सीओ को नियुक्त नहीं कर सका है जिससे यहां आने वाले फरियादियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाहाबाद सर्किल में शाहाबाद, पाली, पचदेवरा और मझिला थाना आते हैं। शाहाबाद तहसील मुख्यालय पर सीओ का कार्यालय है। स्थानीय थाना क्षेत्र में सुनवाई न होने के बाद बड़ी संख्या में फरियादी फरियाद लेकर सीओ कार्यालय पहुंचते हैं। लेकिन सीओ न होने की वजह से फरियादियों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं परंतु अभी तक शाहाबाद को सीओ नहीं मिल सका। सीओ हेमंत उपाध्याय के गाजियाबाद तबादला हो जाने के बाद से शाहाबाद सीओ की कुर्सी खाली पड़ी हुई है। कार्यवाहक सीओ के रूप में हरपाल पुर के सीओ को चार्ज दिया गया लेकिन दो माह में शायद ही दो बार उनके दर्शन हुए हों। यहां के कर्मचारी फाइलों और कागजातों पर दस्तक करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर जाकर औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं लेकिन बड़ी संख्या में चार थाना क्षेत्र के फरियादी सीओ कार्यालय से मायूस लौट रहे हैं। स्थानीय थाना स्तर पर जब फरियाद नहीं सुनी जाती है, या राजनीतिक दबाव वश थाना अध्यक्ष काम नहीं करते हैं तब फरियाद लेकर फरियादी शाहाबाद सीओ कार्यालय पहुंचते हैं और यहां पर सीओ से मिलकर अपनी पूरी बात बताते हैं लेकिन पिछले दो माह से ऐसा नहीं हो पा रहा है। सीओ की कुर्सी खाली पड़ी है। बड़ी संख्या में फरियादी फरियाद लेकर आते हैं और टका सा मुंह लेकर वापस चले जाते हैं। सीओ न होने की वजह से क्षेत्रीय थानेदारों मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User