दो दिवसीय बाल मेला का आयोजन

Friday, November 10, 2023 - 20:51
Updated: 3 years ago
0
दो दिवसीय बाल मेला का आयोजन

सासनी-10 नंवंबर। सासनी-नानऊ मार्ग स्थित एसबीएस पब्लिक स्कूल सासनी में बाल दिवस और दिवाली के अवसर  पर दो दिवसीय बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
  गुरूवार से शुरू हुए द्विदिवसीय कार्रक्रम में बच्चों ने प्रथम दिन दिवाली कार्ड, रंगोली और दीपक सजाये। बच्चों ने मिक्की माउस झूले का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य डा० विकास सिंह ने सभी बच्चों को दिवाली के उपहार देकर प्रोत्साहित किया। दूसरे दिन बच्चो ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल खेले । स्कूल में बच्चों के लिए खाने-पीने के सामान की स्टॉल लगायी। जिसमे स्कूल के बच्चों को खाने के लिए फ्री कूपन दिए गए। स्कूल के सभी बच्चों ने विभिन्न प्रतियागिताओं प्रतिभाग किया। वहीं विजयी बच्चों को पुरस्कृतकर प्रोत्साहित कियिा गया। इस दो दिवसीय बाल मेले का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य डा विकास सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू और माँ सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया। कार्रक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद रहे। वहीं बच्चों की प्रतियोगिताओं में स्कूल के शिक्षक के आलावा स्कूल के चालक परिचालकों ने भी बच्चों का सहयोग किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User