दोस्तपुर विहिप की बैठक में दिवाकर पाण्डेय प्रखंड अध्यक्ष व नीलेश सिंह बने नगर अध्यक्ष

Friday, March 28, 2025 - 19:15
Updated: 2 years ago
0
दोस्तपुर विहिप की बैठक में दिवाकर पाण्डेय प्रखंड अध्यक्ष व नीलेश सिंह बने नगर अध्यक्ष

सुलतानपुर (आरएनआई) सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर के दोस्तपुर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक रोहित मेमोरियल इंस्टीट्यूट में  दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन कर रहे प्रखंड मंत्री नीरज अग्रहरि द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत आचार्य पद्धति से  पदाधिकारियों का परिचय संपन्न होने के साथ बैठक प्रारंभ हुई। संरक्षक व पूर्व प्राचार्य डॉक्टर राज नारायण पांडेय एडवोकेट ने कहा आज हिन्दू समाज विभिन्न जातियों में बंटकर हिंदुत्व के विराट अवधारणा के प्रतिकूल आचरण कर रहा है।हिन्दू जनमानस को एक होने की आवश्यकता है तभी देश और समाज की दिशा और दशा में सकारात्मक परिवर्तन सम्भव हो सकेगा।

जिला संगठन मंत्री विकास जी ने संगठन के समितियों के विस्तार के लिए प्रखंड के भौगोलिक स्थिति की जानकारी लिया इसके उपरांत सह जिला संयोजक बजरंग दल ने आगामी कार्यक्रम रामोत्सव की योजना बनाई जिसमें शोभा यात्रा निकलना तय हुआ इसके साथ साथ बारह, तेरह,चौदह अप्रैल को  चुनार जिले में प्रस्तावित मातृशक्ति प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।सीता नवमी, दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग व परिषद शिक्षा वर्ग की विस्तार से चर्चा हुई।प्रखंड से प्रशिक्षण में जाने वालों की संख्या भी तय की गई। उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की संस्तुति व सहमति से दिवाकर पाण्डेय को विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष व नीलेश सिंह को नगर अध्यक्ष विहिप का दायित्व जिला कार्यसमिति सदस्य विहिप  गुरु प्रसाद पांडेय द्वारा घोषित किया गया। बैठक मे राहुल सिंह,राज कुमार जयसवाल, प्रदीप गुप्ता,आशीष निषाद,लालजी पांडेय,अमित कुमार पाण्डेय संयोजक बजरंग दल,राम चेत, अनुभव मिश्रा,जितेंद्र जयसवाल,निखिल कुमार,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User