सुलतानपुर: उपजा तहसील ईकाई कादीपुर की बैठक आयोजित

कादीपुर ब्लाक सभागार में यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) तहसील ईकाई की बैठक आयोजित हुई। 

Friday, March 28, 2025 - 20:19
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: उपजा तहसील ईकाई कादीपुर की बैठक आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) बैठक संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई । बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज पत्रकारिता और पत्रकार संकट के दौर में चल रही है। खबरों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। देश का चौथा स्तंभ अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। खबरों की गुणवत्ता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

आज देश में सबसे बड़ी विडम्बना है कि सरे राह पत्रकारों के जीवन पर संकट छाया हुआ है। खबरों को लेकर दोस्तपुर के पत्रकार साथी नीरज मिश्र और उनके पुत्र उज्वल मिश्र को शासन प्रशासन की प्रताड़ना झेलनी पड़ी।आज हमसबको आपसी मतभेद मनभेद को भुला कर एक साथ एक प्लेटफार्म पर अपने पीड़ित साथी का सहयोग करना चाहिए।अन्याय अत्याचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का समय है।

आइये हमसब मिलकर पत्रकार और पत्रकारिता की रक्षा में अपना योगदान दें। बैठक में जिला सचिव ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि, मूलचंद्र तिवारी, रामरतन सोनी सहित अनेक पत्रकारों ने अपनी राय प्रस्तुत किया।इस मौके पर सभी पत्रकारों ने पत्रकार साथी के ऊपर संकट के समय खड़े होने को लेकर संकल्प लिया गया। दोस्तपुर के पत्रकार साथी नीरज मिश्रा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी गई। पत्रकारों के ऊपर प्रशासन और पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया व तहसील स्तर पर संघर्ष समिति गठन करने पर विचार किया गया। बैठक का संचालन तहसील अध्यक्ष राम विनय सिंह, महामंत्री विजय गिरि ,जयराम वर्मा , विनोद कुमार चौबे, इंद्रजीत वर्मा, श्याम जी त्रिपाठी, अरविंद पांडे ,जितेंद्र प्रताप सिंह ,शिवम गुप्ता ,राजेश यादव, संजय कुमार सिंह, देवेंद्र शुक्ला, शीलेश बरनवाल,पंकज गुप्ता सहित अनेक पत्रकारों  ने इस बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User