देश में प्रथम स्थान पर राजगढ़, मुख्यमंत्री ने जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन का किया सम्मान

Wednesday, July 1, 2026 - 22:01
Updated: 2 months ago
0
देश में प्रथम स्थान पर राजगढ़, मुख्यमंत्री ने जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन का किया सम्मान

 राघौगढ़ (आरएनआई) राघौगढ़ के लिए गौरव का क्षण उस समय सामने आया जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजगढ़ के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन दौरान राघौगढ को टीम के साथ ,देश में एचपीवी टीकाकरण में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया। डॉ. जलालउद्दीन के नेतृत्व में राजगढ़ जिले की स्वास्थ्य टीम ने एचपीवी किशोरी बालिकाओं को लगाये जाने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में निर्धारित लक्ष्य को देश में सबसे पहले पूर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ राजगढ़ ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अभियान के दौरान जिले के हजारों पात्र किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया गया, जिससे राजगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी जिला बनकर उभरा।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. जलाल उद्दीन ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे राजगढ़ जिले की स्वास्थ्य टीम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मैदानी कर्मचारियों तथा जिले के जागरूक नागरिकों का है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिले से मंत्री गौतम टेटवाल, मंत्री नारायण सिंह पंवार, सभी विधायक गण, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार ,सीएमएच ओ डॉ. शोभा पटेल, पूर्व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया तथा विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट समन्वय को दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने इस अभियान को जन-उत्सव का रूप देकर अभूतपूर्व सफलता दिलाई।

डॉ. जलाल उद्दीन ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है साथ ही आगे भी और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा है।

 *पारिवारिक विरासत भी रही गौरवशाली* 

डॉ. जलाल उद्दीन दौराना का परिवार चिकित्सा सेवा की समृद्ध परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके परिवार को कई पीढ़ियों से राघौगढ़ रियासत के राज हकीम का सम्मान प्राप्त रहा। वे दिवंगत राज हकीम डॉ. कबीरुद्दीन के पुत्र हैं। बताया जाता है कि उनका परिवार कई पीढ़ियों पूर्व राजपरिवार के साथ गागरोन से राघौगढ़ आया तब से निरंतर जनस्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि मजबूत नेतृत्व, टीम भावना और जनसहभागिता के बल पर राजगढ़ जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User