देश की समृद्धि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा में ही निहित है: डौली

शक्ति केन्द्र लेबर काॅलोनी पर वोट को लेकर किया गंभीर मंथन - वोट की चोट से फिर से डर, अशिक्षा और गद्दारी से मुक्त करना है भारत को

Saturday, November 25, 2023 - 20:46
Updated: 3 years ago
0
देश की समृद्धि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा में ही निहित है: डौली

हाथरस (आरएनआई) मतदाता के एक सही निर्णय से देश व समाज की दिशा और दशा का निर्धारण होता है। जनमत, जनसहयोग और जनप्रतिनिधि इन तीनों की त्रिवेणी जब तरंग पकड़ती है तो पूरे विश्व की नजर ऐसे देश पर टिक जाती है। उदाहरणार्थ 2014 के बाद के भारत की विश्व पटल पर कुछ ऐसी ही प्रभुता है। एक-एक वोट कीमती है। बस अभी से लग जाना है।
आज शक्ति केन्द्र लेवर कॉलोनी की योजना बैठक में बतौर प्रवासी  मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद पूर्व चेयरमैन व क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा देश तरक्की के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समानता का त्रिशूल की आवश्यकता होती है। जो असफलता, अशिक्षा और गद्दारी जैसे अदृश्य शत्रुओं भेदते हुए नये आयाम स्थापित करता है, लेकिन इसके लिए वोट की चोट बहुत जरूरी है। यही वक्त है कि हर बूथ पर कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक वोट बढ़वाने और समय पर पढवाने का अहम कार्य को अंजाम देना है। क्योंकि 2024 में किसी प्रलोभन, किसी लालच या फिर किसी के भहकावे में आकर वोट नहीं करना है। वोट करना है देश, समाज संपन्नता के लिए और यह त्रिवेणी केवल मोदी के नेतृत्व में भाजपा से ही निकलती है।
बैठक की अध्यक्षता शक्ति केन्द्र संयोजक प्रदीप सिंह जी ने  की बैठक में आदि बूथ अध्यक्ष एवं  कमेटी के पदाधिकारी राजकुमार जैन, शशि गौतम,  जितेंद्र चौहान, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र अग्निहोत्री, कपिल खुराना, देवेश गौतम, आदित्य चौधरी आदि मौजूद थे। शक्ति केन्द्र संयोजक प्रदीप सिंह  ने डौली माहौर व वासुदेव माहौर एडवोकेट का पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User