देश का युवा संगठित है तो भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा : विभाग मंत्री
बीनागंज (आरएनआई) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला राघोगढ़ की जिला बैठक स्थानीय ग्रीन वैली स्कूल टोली रोड बीनागंज में संपन्न हुई जिसमें विभागीय पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया जिसमें विभाग मंत्री दिलीप सिंह कुशवाह ने जिला प्रखंडों से अपेक्षित उपस्थित की जानकारी ली साथ ही आगामी कार्यक्रम दुर्गावाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम, सत्संग सप्ताह , गोपाष्टमी पर खंड ,ग्राम स पूजन करना गौ संवर्धन की योजना बनाना विभाग संगठन मंत्री वीर सिंह ने बताया प्रत्येक प्रखंड में बालोउपासना केंद्र , साप्ताहिक मिलन चलना चाहिए जिससे युवा शक्तिशाली सामर्थ्यवान बने शक्तिशाली युवा ही राष्ट्र धर्म की रक्षा कर सकता है । बजरंगदल द्वारा मासिक एकत्रीकरण प्रखंड खंड स शुरू किया जाएगा बैठक विभाग सहमंत्री रामवीर ,जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र गौड़ जिला मंत्री, जिला श्रीराम सोनी सह मंत्री सोनू योगी राजकुमार कुशवाह के साथ जिला कार्यकारणी प्रखंड टोली के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

