दीपावली से पहले एमजी कॉलेज मैदान में सजेगी पटाखा मंडी, शनिवार से होगी बिक्री शुरू

Friday, October 17, 2025 - 19:57
Updated: 12 months ago
0
दीपावली से पहले एमजी कॉलेज मैदान में सजेगी पटाखा मंडी, शनिवार से होगी बिक्री शुरू

फतेहपुर (आरएनआई) दीपावली के पर्व में पटाखे छुटाने की चली आ रही परम्परा आज भी बकरार है। पटाखों के प्रेमियों के लिए खबर यह है कि इस बार भी पटाखा मंडी शान्तीनगर स्थित एमजी कालेज के मैदान में लगेगी। जिला प्रशासन द्वारा की गयी इस व्यवस्था की जानकारी सभी पटाखा कारोबारियों को पहले ही दे दी गयी है। पटाखा व्यापारियों ने एमजी कालेज के मैदान में तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शुक्रवार की शाम तक पटाखा मण्डी सज जायेगी और शनिवार से पटाखों की खरीद-फरोख्त शुरू हो जायेगी। 

दीपावली पर्व में अब सिर्फ दो दिन का ही समय शेष रह गया है। कल (आज) धनतेरस का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा। धनतेरस पर्व को लेकर चैक व ठठराही में दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानें सजा ली गयी हैं। सुबह से ही लोग खरीददारी के लिए निकल पड़ेंगे। उधर दीपावली पर्व पर पटाखों का व्यापार भी अपने चरम पर रहता है। पटाखों की मंडी कई वर्ष पहले मुराइनटोला स्थित पानी टंकी के समीप बनी दुकानों में लगती थी लेकिन आस-पास बढ़ती हुयी आबादी के साथ-साथ इस स्थान पर खुल गयी दुकानों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने चार वर्ष पूर्व पटाखा मंडी को शांतीनगर स्थित विज्ञान भवन स्थानान्तरित करवा दिया था लेकिन तीन वर्षों से पटाखा मंडी शांतीनगर स्थित एमजी कालेज के ग्राउंड पर लग रही है। जिला प्रशासन ने पटाखा व्यवसायियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किये हैं कि गली-कूचों में कोई भी पटाखा नहीं बंेचेंगा। लाइसेंसधारी पटाखा कारोबारी चिन्हित स्थान एमजी कालेज के मैदान से ही पटाखों का कारोबार करेंगे। जिला प्रशासन के निर्देशांे पर अमल करते हुए पटाखा कारोबारियों ने एमजी कालेज के मैदान में तैयारियों को शुरू कर दिया है। शाम तक पटाखा मण्डी सजकर तैयार हो जायेगी और सुबह से ही पटाखा बाजार ग्राहकों से गुलजार हो जायेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User