दिसंबर 2022 के बाद चिन्हित अवैध कालोनी को तोड़ने की करें कार्यवाही : कलेक्‍टर

कलेक्‍टरअमनबीर सिंह बैंस ने दिसंबर 2022 के बाद चिन्हित अवैध कालोनी को तोड़ने की करें कार्यवाही करे।

Monday, January 29, 2024 - 19:25
Updated: 3 years ago
0
दिसंबर 2022 के बाद चिन्हित अवैध कालोनी को तोड़ने की करें कार्यवाही : कलेक्‍टर

गुना  (आरएनआई) बैठक के दौरान समय सीमा के ऐसे पत्र जो सर्वोच्‍च प्राथमिकता के रूप में मार्क किेये गये थे, उनकी विस्‍तृत समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे कालोनाईजर जिनके द्वारा अवैध रूप से कालोनी काटकर भू-खण्‍ड विक्रय किये जा रहे हैं, उन्‍हें चिन्हित किया जावे। इसी प्रकार ऐसे प्‍लाट जो जिनका दो बार विक्रय कर दिया गया है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार दिसंबर 2022 के बाद चिन्हित अवैध कालोनी को तोड़ने की कार्यवाही भी की जाये। इस कार्य को एक अभियान के रूप में चलाये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्यवाही प्रचलित की जा रही है उनकी पंजी संधारित की जावे।

सीएम हेल्‍प लाईन के निराकरण को गंभीरता से नही लेने वाले विभाग प्रमुखों के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही

बैठक के अंत में सीएम हेल्‍प लाईन, जनसुनवाई एवं लंबित न्‍यायालयीन अवमानना एवं रिट पिटीशन प्रकरणों की समीक्षा की गयी और उनके निराकरण के निर्देश दिये गये। सीएम हेल्‍प लाईन में खाद्य अधिकारी द्वारा निराकरण की स्थिति संतोषजनक जवाब नही पाये जाने पर उन्‍हें सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। सीएम हेल्‍प लाईन से संबंधित ऐसे विभाग जिनके द्वारा विगत माह नॉट-अटेण्‍ड के कारण ग्रेडिंग कम रही है और इस माह भी वह यदि वह रिपिटेड हो रहे हैं तो उनके विरूद्ध शास्‍ती की कार्यवाही अधिरोपित के प्रस्‍ताव तैयार किये जावें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User