दिव्यांजनों को राघौगढ़ में शिविर के दौरान वितरित किये गए निःशुल्क उपकरण

Aug 1, 2024 - 21:20
Aug 1, 2024 - 21:21
 0  540
दिव्यांजनों को राघौगढ़ में शिविर के दौरान वितरित किये गए निःशुल्क उपकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार नेशनल फर्टिलाइजर्स (एनएफएल) के निगमित सामाजिक दायित्‍व (सीएसआर) योजनांतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्‍को), जबलपुर द्वारा गुना जिले के दिव्‍यांगजनों एवं वरिष्‍ठजनों को नि:शुल्‍क जीवन सहायक उपकरण व कैलीपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदाय करने के लिए विभिन्‍न तिथियों में दिनांक 01 अगस्‍त से 08 अगस्‍त तक प्रात: 10:00 बजे से नगरीय एवं जनपद पंचायत स्‍तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में गेल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर के तहत साड़ा कॉलोनी राघोगढ़ में आयोजित शिविर में 26 कान की मशीन, 07 ट्राई साइसिकल, 01 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, 26 छड़ी नीब्रेस, 13 एलएस बेल्‍ट, 08 व्हीलचेयर, 01 कृत्रिम पैर, 02 कैलिपर, 01 सुगम्य केन हेतु दिव्यांगों का एवं वरिष्ठजनों को चिह्नांकित गया। इस अवसर पर एलिम्को टीम के डॉ.आनंद कुमार सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ.प्रणेश मिश्रा, प्रतीक खंडेलवाल, रवि कुमार, अखिलेश यादव, रामकिशन यादव उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0