दिवाली से पहले रीवा पुलिस की कार्रवाई, पटाखा दुकान पर मारा छापा, किया गया सील

Monday, October 28, 2024 - 21:08
Updated: 2 years ago
0
दिवाली से पहले रीवा पुलिस की कार्रवाई, पटाखा दुकान पर मारा छापा, किया गया सील

रीवा (आरएनआई) मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक पटाखा दुकान में दबिश दी। इस दौरान मौकास्थल से 12 पेटी पटाखे जब्त किए गए है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, दुकान संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

दरअसल, घटना चोरहटा थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मैदानी में दीपू पटाखा दुकान संचालित किया जा रहा है, जहां अवैध रूप से पटाखे की बिक्री की जा रही है।

पटाखा दुकान पर मारा छापा
जिसे गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने तुरंत पुलिस टीम का गठन किया और दलबल के साथ मैदानी पहुंचे। इस दौरान छापेमार कार्रवाई की गई और पटाखों के भंडारण को बरामद कर लिया गया है। दुकानदार इसका लाइसेंस दिखने में असमर्थ रहा। फिलहाल, पुलिस ने दुकान को सील भी कर दिया है।

किया गया सील
मामले को लेकर नायाब तहसीलदार ने बताया कि दिवाली का त्यौहार सभी वर्ग के लोगों द्वारा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग दीपक, सजावट का समान के साथ-साथ पटाखे भी खरीदते हैं। हालांकि, इसे कई राज्यों में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। इसके बावजूद, पटाखा व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में पटाखा खरीदा था। जिसे एक भवन में भंडार किया गया। जिसकी एक भी दस्तावेज पुलिस के सामने नहीं दिखाई गई है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User