दिल्ली में LPG संकट गहराया: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी

Apr 14, 2026 - 12:28
 0  189
दिल्ली में LPG संकट गहराया: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे रसोई का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा, सीलमपुर, विवेक विहार, आनंद विहार, यमुनाविहार और खजूरी जैसे इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा, और सप्लाई में कमी का हवाला देकर उन्हें टाल दिया जा रहा है।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर सप्लाई धीमी की जा रही है, जिससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ डिलीवरी कर्मी और बिचौलिये अतिरिक्त 500 से 700 रुपये लेकर तुरंत सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। जिनके पास पैसे हैं, उन्हें आसानी से गैस मिल रही है, जबकि आम लोग लाइन में लगकर भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

इस संकट का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ा है। कई परिवारों को मजबूरी में बाहर का खाना मंगवाना पड़ रहा है, जिससे खर्च और बढ़ गया है। महिलाओं का कहना है कि रसोई चलाना मुश्किल हो गया है और गैस की अनिश्चित सप्लाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।

हालांकि, शिकायतों के बावजूद अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.