दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल 20 वर्षीय युवती आईसीयू में भर्ती, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई झड़प में घायल 20 वर्षीय युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार युवती का राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान युवती बैरिकेड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कुल 90 छात्रों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से मंगलवार सुबह तक 79 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
सोमवार को सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च के दौरान जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे हजारों छात्रों और समर्थकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारी कथित परीक्षा अनियमितताओं, विशेषकर नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, झड़प के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी और लगभग 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए। पुलिस ने यह भी दावा किया कि हिंसा के दौरान 20 से अधिक पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा। वहीं प्रदर्शनकारी पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगा रहे हैं।
फिलहाल घटना की जांच जारी है और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)