दिल्ली में मजदूरों के घर तोड़े जाने के खिलाफ राजद का जंग-ए-एलान

उषा पाठक वरिष्ठ पत्रकार

Sunday, June 29, 2025 - 15:22
Updated: 1 year ago
0
दिल्ली में मजदूरों के घर तोड़े जाने के खिलाफ राजद का जंग-ए-एलान

नई दिल्ली (आरएनआई) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने दिल्ली में मजदूरों के घर तोड़े जाने के खिलाफ जंग-ए-एलान की घोषणा की है।उन्होंने कहा है,कि बरसात के मौसम में गरीबों का आशियाना तोड़ा जाना न सिर्फ गैर कानूनी है,बल्कि घोर अमानवीय है। 

राजद सांसद श्री सिंह ने राजधानी के वजीरपुर इलाके का दौरा करने के बाद यहां जारी एक वयान में उक्त बातेँ कही है। इस क्रम में उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की। 

सांसद सिंह ने कहा है,कि वर्षों से दिल्ली की सेवा कर रहे ग़रीब और मजदूर वर्ग विशेषकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए श्रमिकों के घरों को अचानक ध्वस्त किए जाने से केंद्र और दिल्ली की भाजपा सरकार का गरीब विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो गया है। 

श्री सिंह ने यह भी खुलासा किया कि कई घरों पर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दिए गए स्टे ऑर्डर चिपके थे, इसके बावजूद उन पर बुलडोज़र चलाया गया, जो सीधा-सीधा न्यायपालिका का अपमान है।  

सांसद ने यह भी बताया कि जिन घरों को अभी पूरी तरह नहीं तोड़ा गया है,वहां बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं समाप्त कर दी गई हैं। ट्रांसफॉर्मर तक उखाड़ कर ले जाए गए हैं, ताकि लोग खुद ही वहाँ से हटने को मजबूर हो जाएँ। उन्होंने इस जुल्म के खिलाफ संसद से न्यायालय तक लड़ने की घोषणा की। एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User