दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान जोरों पर, वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों की सघन जांच और जागरूकता अभियान शुरू किया
नई दिल्ली.(आरएनआई) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान जोर शोर से जारी है।इस अभियान से जुड़े चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों ने टीबी के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

नई दिल्ली जिला क्षय रोग चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विजय शंकर पटेल ने बताया कि इस अभियान के तहत गत शुक्रवार को डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल,लेडी हार्डिंगअस्पताल एवं चरक पालिका अस्पताल में मरीजों एवं आम लोगों को टीबी कर्मचारियों द्वारा जागरूक किया गया।


उन्होंने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ चिकित्साकों द्वारा टीबी के मरीजों की सघन जांच की गई एवं उन्हें जागरूक किया गया।यह अभियान अभी जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य नई दिल्ली जिले को टीबी मुक्त बनाना है। एल.एस.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)