दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी-उमस से राहत

राजधानी और एनसीआर में मौसम पल-पल करवट ले रहा है। कभी धूप निकल रही है, तो कभी काले बादलों के साथ झमाझम बारिश होने लगती है। नोएडा शहर में झमाझम बारिश हो रही है। 

Aug 19, 2025 - 15:41
 0  54
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी-उमस से राहत

नोएडा (आरएनआई) राजधानी और एनसीआर में मौसम पल-पल करवट ले रहा है। कभी धूप निकल रही है, तो कभी काले बादलों के साथ झमाझम बारिश होने लगती है। नोएडा शहर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। नोएडा के सेक्टर 31, 39, 51, 125, 126 समेत कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को भी दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 22 अगस्त को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जिसके बाद झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 23 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 23 और 24 अगस्त को बारिश और तूफान के आसार है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.