दिनकर जी की प्रसिद्ध रचना रश्मिरथी का होगा मंचन

(उमेश कुमार विप्लवी)

Friday, October 18, 2024 - 19:28
Updated: 2 years ago
0

हाजीपुर (आरएनआई) राष्ट्रकवि दिनकर जयंती के अवसर  बिहार के लगभग 20 जिलों में उनकी अलग-अलग रचनाओं का मंचन हो रहा है ।कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा वैशाली जिले में रश्मिरथी के मंचन के लिए गोरखपुर की संस्था 'दर्पण' का चयन किया गया है। दर्पण के कलाकारों द्वारा रश्मिरथी का मंचन वैशाली जिले में किया जायेगा।कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग पटना, बिहार एवं जिला प्रशासन ,वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में रश्मिरथी का मंचन 25/ 10/2024 को होना है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति है जिसमें महाभारत के महान योद्धा कर्ण के जीवन की कहानी अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जाएगी । यह नाटक उस समाज को चित्रित करता है ,जिसमें जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के बावजूद कर्ण ने अपनी असाधारण शक्ति और साहस से मानवीय गरिमा का परिचय दिया । दर्पण संस्था के 25 कलाकारों द्वारा यह मंचन किया जाना है। रश्मिरथी ने भारतीय साहित्य में कर्ण को एक नायक के रूप में प्रतिष्ठित किया है,जो हमेशा न्याय और समानता के पथ पर खड़ा रहा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,वैशाली ने बताया कि कला , संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य से इस वर्ष दिनकर जयंती के अवसर पर बिहार के लगभग 20 जिलों में उनकी अलग-अलग रचनाओं का मंचन हो रहा है । जिला प्रशासन व कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह नाटक मंचन होना है ।नाटक प्रस्तुति हेतु सभी आवश्यक बिंदुओं पर कार्य जारी है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User