दिग्विजय सिंह ने ली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, गुना में रोड शो करेंगे राहुल गांधी, राघौगढ़ में होगी रथ सभा

Monday, February 19, 2024 - 22:40
Updated: 3 years ago
0
दिग्विजय सिंह ने ली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, गुना में रोड शो करेंगे राहुल गांधी, राघौगढ़ में होगी रथ सभा

गुना (आरएनआई) राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोमवार को गुना जिले के बीनागंज में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। श्री सिंह ग्वालियर-चम्बल संभाग में आ रही राहुल गांधी की न्याय यात्रा से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। यात्रा से जुड़ी जानकारी देते हुए दिग्विजय सिंह ने बताया कि राहुल गांधी मार्च महीने के पहले सप्ताह में ग्वालियर-चम्बल संभाग का दौरा करेंगे। गुना पहुंचने पर रोड शो करते हुए वह राघौगढ़ पहुंचेंगे, जहां एक विशाल रथ सभा आयोजित होगी।

इससे पहले पूर्व सीएम ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के रूट से लेकर सभा और रोड शो की कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि सभी को इस न्याय यात्रा से आमजन को जोडऩा है। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी बेरोजगारों, गरीबों और शोषितों की आवाज उठा रहे हैं। उनके अलावा देश में ऐसा कोई नेता नहीं है जो केंद्र की जनविरोधी सरकार के खिलाफ मुखर नजर आ रहा हो। 

बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव पर भी दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा में भी स्थानीय नेताओं को पोलिंग बूथ जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है। 

श्री सिंह ने कहाकि लोकसभा चुनाव में किसी को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर नेता की क्षमता पोलिंग बूथ पर नजर आएगी। श्री सिंह ने सख्त लहजे में कहाकि अभी उनके पास राज्यसभा के लिए 2 साल का कार्यकाल बचा हुआ है। लेकिन जब तक लोकसभा चुनाव के अंतर्गत पोलिंग बूथ का नतीजा नहीं आ जाता है वह किसी को भी सांसद निधि नहीं देंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User