दस जून को महिलाएँ मनाये दिवाली, लाड़ली बहना योजना से बहनों का संबल बढ़ेगा-पंचायत मंत्री सिसोदिया

21 करोड़ से बनने वाली छह सड़कों का भूमिपूजन संपन्न

Sunday, June 4, 2023 - 19:51
Updated: 3 years ago
0
दस जून को महिलाएँ मनाये दिवाली, लाड़ली बहना योजना से बहनों का संबल बढ़ेगा-पंचायत मंत्री सिसोदिया

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाएँ के उत्थान एवं स्वाभिमान को बड़ाने लाड़ली बहना प्रारंभ की है,आने वाली दस जून को सभी बहनों के खातों में एक हज़ार रुपया पहुँच जाएगा।उस दिन आप सभी बहनों को दिवाली की तरह ख़ुशिया मनाना चाहिए।ये बात प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी गृह विधानसभा बमौरी में रविवार को भ्रमण के दौरान हितग्राही महिलाओं से संवाद के दौरान कही।उन्होंने 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़कों का भूमिपूजन किया।जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया उनमें 
 6.61 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 8.25 किमी लंबी ग्राम गोमचीखेड़ा से ग्राम कालापानी, 2.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3.80 किमी लंबी ग्राम पिपरिया सिरसी से ग्राम कालापानी तक,2.73 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2.70 किमी लंबी ग्राम कुंदोंरा से ग्राम भरखा तक,2.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने 3.88 किमी लंबी  दुर्गपुर से पिपरिया,1.39 करोड़ रुपये लागत से एबी रोड से चतराई तक,5.22 करोड़ रुपये की लागत से 6.25 किमी लंबी चतराई से पाली तक की सड़क का भूमिपूजन किया।इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों का मुख्य सड़क तक सुगम संपर्क एवं ज़िला मुख्यालय एवं शिवपुरी मार्ग तक सुगम आवागमन हो जाएगा।इस दौरान इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोहन बारेला,म्याना मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाह,प्धनवाडी सरपंच उत्तम सिंह रघुवंशी,कुंडोरा सरपंच प्रतिनिधि,तेजसिंह गुर्जर,कल सिंह पटेलिया,प्रेम सिंह राजपूत,शुभम् सोनी,प्रदुमन रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User