दमोह में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 प्राइवेट क्लीनिक को बंद करने के लिए आदेश जारी

Sunday, May 26, 2024 - 16:57
Updated: 2 years ago
0
दमोह में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 प्राइवेट क्लीनिक को बंद करने के लिए आदेश जारी

दमोह (आरएनआई) दमोह से बड़ी खबर है यहां जिले भर में झोलाछाप डॉक्टर्स के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच अब क्वालिफाइड डॉक्टर्स के ऊपर भी नकेल कसी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 112 प्राइवेट डॉक्टर्स की क्लीनिक बंद करने के लिए आदेश जारी किया है। इसमें एमडी, सर्जन, गायनिक डॉक्टर्स के साथ ही पैथोलॉजी लैब भी शामिल हैं। जिले में अब तक कि ये सबसे बड़ी कार्रवाई है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने क्यों की कार्रवाई?
जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स ने बताया की जिले में 173 प्राइवेट क्लीनिक है। जिनमें कई नर्सिंग होम, निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब्स के नाम है जो रजिस्टर्ड है। नियमों के मुताबिक इनके लाइसेंस मार्च 2024 के बाद रिन्यू होने चाहिए। लेकिन, जिले के ऐसे 112 लाइसेंस होल्डर्स डॉक्टर्स और अस्पताल है जिनके लाइसेंस अभी तक रिन्यू नही हुए है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने उनपर ये कार्रवाई की है।

मरीजों को हो रही दिक्कत
सीएमएचओ ने बताया कि क्लीनिक बंद करने के आदेश के बाद कई डॉक्टर्स ने फिर से आवेदन दिया है। उनके लाइसेंस रिन्यू होने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं इस आदेश के दायरे में आने वाले शहरी इलाके के कई बड़े डॉक्टर्स के नाम भी शामिल है। जिनके क्लीनिक्स दो दिनों से बंद है ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User