दबंगों ने वृद्धा पर की फायरिंग, कुल्हाड़ी व लाठियों भी बरसाईं, रेफर, पुलिस ने उलटे पीडि़त परिवार पर ही कर दी एफआईआर

मामला चांचौड़ा के बीनागंज चौकी के जटेरी गांव में दबंगों की पट्टे की साढ़े 7 बीघा जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश की।

Sunday, July 28, 2024 - 21:41
Updated: 2 years ago
0
दबंगों ने वृद्धा पर की फायरिंग, कुल्हाड़ी व लाठियों भी बरसाईं, रेफर, पुलिस ने उलटे पीडि़त परिवार पर ही कर दी एफआईआर

चाचौड़ा (आरएनआई) जिले के चांचौड़ा की बीनागंज चौकी के जटेरी गांव में दबंगों द्वारा पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की कोशिश में एक वृद्धा के ऊपर दबंगों द्वारा फायरिंग कर कुल्हाड़ी व लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया गया। बुरी तरह से घायल वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बीनागंज चौकी पुलिस की भी इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने पीडि़त परिवार के खिलाफ ही उलटी एफआईआर दर्ज की है। जिला अस्पताल में भर्ती जटेरी गांव की किंताबाई गुर्जर के पति गजराज सिंह गुर्जर का आरोप है कि, तहसील चांचौड़ा के जटेरी गांव में भूमि सर्वे नंबर 314 में उनकी पट्टे की साढ़े 7 बीघा जमीन है। इसके पास में ही खाली पड़ी चरनोई भूमि पर गांव के ही दबंग रामजीवन गुर्जर, रसमोहन गुर्जर, दिलीप गुर्जर और रामचंद्र गुर्जर आदि कब्जा कर लिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User