दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल, पथराव में SP समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

Saturday, July 11, 2026 - 12:44
0

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को टिकट दिए जाने के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

हजारों प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-44 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि शाम से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शहर में विरोध कर रहे थे और बाजार बंद कराकर हाईवे जाम कर दिया था। प्रशासन द्वारा कई बार समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने। तड़के सुबह पुलिस पर पथराव के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

फिलहाल पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पा लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User