दतिया उपचुनाव: सिंधिया पर हार का ठीकरा फोड़ना कितना सही?
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार के बाद सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाना बनाया जा रहा है। कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सिंधिया इस उपचुनाव के प्रभारी थे, इसलिए हार की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। हालांकि उपलब्ध जानकारी इस दावे का समर्थन नहीं करती।
भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रभारी नियुक्त नहीं किया था। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले उनके प्रभारी बनाए जाने की चर्चाएं जरूर चली थीं, लेकिन पार्टी ने आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह को सौंपी थी। वहीं, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया था।
ऐसे में दतिया उपचुनाव की हार को सीधे तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से जोड़ना तथ्यों के अनुरूप नहीं माना जा सकता। किसी भी चुनावी हार या जीत का राजनीतिक विश्लेषण अलग विषय हो सकता है, लेकिन चुनाव प्रभारी को लेकर किया जा रहा दावा उपलब्ध आधिकारिक जानकारी से मेल नहीं खाता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)