तेल कंपनियों पर बिफरे ट्रंप, शवोन CEO को लगाई फटकार; बोले- तुरंत घटाएं पेट्रोल-डीजल के दाम

Saturday, August 8, 2026 - 12:04
0
तेल कंपनियों पर बिफरे ट्रंप, शवोन CEO को लगाई फटकार; बोले- तुरंत घटाएं पेट्रोल-डीजल के दाम

ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने शवोन के चेयरमैन और सीईओ माइक वर्थ को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि कंपनी की सफलता में उनकी सरकार की नीतियों की बड़ी भूमिका रही है। ट्रंप ने तेल कंपनियों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खुदरा ईंधन की कीमतें तुरंत कम करने की मांग की है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि माइक वर्थ ने एक इंटरव्यू में शवोन की सफलता के कई कारण बताए, लेकिन उनकी सरकार की भूमिका का उल्लेख नहीं किया। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार की नीतियों और स्थिरता के कारण अमेरिकी तेल उद्योग मजबूत स्थिति में है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर उनकी सरकार नहीं होती तो अमेरिकी तेल उद्योग गंभीर संकट में होता।

ट्रंप ने वेनेजुएला का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में वेनेजुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों ने अमेरिकी रणनीति को मजबूती दी। उनके मुताबिक, शवोन को पहले वेनेजुएला से बाहर होना पड़ा था, लेकिन अब कंपनी वहां पहले से मजबूत स्थिति में लौट रही है और बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रही है।

ट्रंप ने शवोन के अलावा अन्य तेल कंपनियों से भी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच आम उपभोक्ताओं को राहत मिलनी चाहिए।

इससे पहले शवोन के सीईओ माइक वर्थ ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ईरान से जुड़े संघर्ष और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर में जारी व्यवधान का भी उल्लेख किया, जिनका वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान से जुड़े संघर्ष के बाद अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (AAA) के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4.10 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है, जो संघर्ष शुरू होने के समय की तुलना में एक डॉलर से अधिक ज्यादा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User