तेलंगाना में छह लोगों की जलकर मौत

तेलंगाना के मनचेरियल जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Saturday, December 17, 2022 - 16:30
0
तेलंगाना में छह लोगों की जलकर मौत

करीमनगर (तेलंगाना), 17 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। तेलंगाना के मनचेरियल जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रामागुंडम के पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने बताया कि मनचेरियल जिले के वेंकटपुर गांव में एक झोपड़ी में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास उस समय आग लग गई, जब ये लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

महाजन ने कहा, “आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छह लोग जिंदा जल गए। वे सभी गहरी नींद में थे।”

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान मासू शिवैया (50) के रूप में हुई है, जो ग्राम राजस्व सहायक (वीआरए) के पद पर कार्यरत था।

महाजन ने कहा, “आग लगने की यह घटना संदिग्ध लग रही है…। पुलिस दल इसके पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिशों में जुटा है।”

उन्होंने कहा कि शवों को निकाल लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User