अमित शाह ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव हुए शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता में पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हुई।

Saturday, December 17, 2022 - 17:30
0
अमित शाह ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव हुए शामिल

कोलकाता, 17 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता में पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के उनके समकक्ष हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और ओडिशा के कैबिनेट मंत्री प्रदीप अमात बैठक में शामिल हुए। यह बैठक करीब दो घंटे तक चलने की संभावना है।

बैठक में सुरक्षा मामलों के अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री का बैठक के बाद शिलॉन्ग रवाना होने का कार्यक्रम है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने शुक्रवार शाम कोलकाता में पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की थी, जिसमें राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई थी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह ने पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा भी लिया था।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्हें पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की जानकारी भी दी गई है। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का आग्रह किया है।’’

करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User