तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, गाजियाबाद में 'हत्या' का मामला पलटा
गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मृत मानकर अंतिम संस्कार और तेरहवीं किए जाने के अगले ही दिन युवक जिंदा घर लौट आया। इस घटनाक्रम के बाद हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है और पुलिस अब दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार, गिरधर के जेल जाने के बाद उसकी मां और बहन उससे मिलने गई थीं। बाद में उसे जमानत मिल गई, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। जब वह दोबारा जेल पहुंचे तो पता चला कि गिरधर रिहा हो चुका है। इसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
इसी दौरान मसूरी क्षेत्र की नाहल झाल से एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव की कद-काठी गिरधर से मिलती-जुलती होने के कारण उसकी मां और बहनों ने उसे गिरधर का शव मान लिया, हालांकि उन्होंने यह भी बताया था कि शव पर मौजूद कपड़े उसके नहीं थे। उनका मानना था कि जेल से छूटने के बाद गिरधर ने नए कपड़े खरीद लिए होंगे।
शव की पहचान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज हुआ और तीन लोगों को आरोपी बनाया गया। लेकिन तेरहवीं के अगले दिन गिरधर के अचानक घर लौट आने से पूरा मामला बदल गया। पुलिस ने गिरधर, उसकी मां और बहनों के बयान दर्ज किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिजनों ने किसी साजिश के तहत नहीं, बल्कि कद-काठी के आधार पर शव की पहचान की थी।
अब पुलिस हत्या के मुकदमे को जांच के बाद समाप्त करने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, इस मामले में आरोपी बनाए गए तीनों भाइयों की ओर से भी न्याय की मांग की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)