तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी, राजनाथ-शाह-शिवराज समेत कई मंत्रियों ने ली शपथ

Jun 9, 2024 - 20:00
 0  3.4k
तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी, राजनाथ-शाह-शिवराज समेत कई मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली (आरएनआई) नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं।

गठबंधन सहयोगियों में पहले मंत्री के रूप में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेकुलर (JDS) नेता एचडी कुमारस्वामी को शपथ दिलाई गई।

नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर का शपथ ग्रहण। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करेंगे।

पीएम मोदी की कैबिनेट में निर्मला सीतारमण और डॉ एस जयशंकर एक बार फिर शामिल। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बने केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पहली बार भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने नड्डा को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। शपथ ग्रहण के लिए तैयार मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिपरिषद सहयोगी मौजूद हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.