तीन सौ  स्थानों पर युवा चौपाल लगाएगा भाजयुमो: अनुराग अग्निहोत्री

Saturday, February 24, 2024 - 17:38
Updated: 3 years ago
0
तीन सौ  स्थानों पर युवा चौपाल लगाएगा भाजयुमो: अनुराग अग्निहोत्री

हाथरस (आरएनआई) शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला कार्यालय नमो युवा चौपाल कार्यशाला के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजयुमो पवन हिडोल उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने की। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी भी मौजूद रहे। वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा की महती भूमिका रहेगी। नमो युवा चौपाल के जरिए युवाओं को भाजपा की रीति नीति समझाकर उन्हें पार्टी से जोड़ना है। जिसके लिए 25 फरवरी से पांच मार्च तक 300 ग्राम पंचायतों में युवा चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। वही भाजयुमो प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल ने नमो नमो चौपाल के बारे में बताते हुए कहा कि युवा चौपाल में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल किया जाना है।युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा तथा संवाद के बाद सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। सभी मंडलों में 20 कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें क्षेत्रीय भाजपा के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए टीम तैयार करेगा। घर-घर जाकर लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। हमारा लक्ष्य है कि जिले के 80 फीसदी से अधिक युवा भाजपा के सदस्य बनें। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नमो युवा चौपाल संयोजक रजत चौधरी, सह संयोजक नवनीत गौतम, सह संयोजक कृष्ण पहलवान,रोहन पाठक, आदि लोग मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User