तीनबत्ती स्थित यूसुफ अली मार्केट का नगर निगम ने किया नापजोख

Friday, December 1, 2023 - 14:02
Updated: 3 years ago
0
तीनबत्ती स्थित यूसुफ अली मार्केट का नगर निगम ने किया नापजोख

सागर, (आरएनआई) शहर के तीनबत्ती स्थित यूसुफ अली मार्केट की नगर निगम के अधिकारियों द्वारा नपाई की गई।निगम अधिकारीयो ने निगम में दर्ज नक्शे के मुताबिक पूरे मार्केट को नापा और मुयायना किया। अधिकारियों के मुताबिक पूरी रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाएगी। इस मार्केट के निर्माणाधीन तीसरा फ्लोर के निर्माण की परमीशन और अन्य व्यवस्थाओं का निरक्षण डिप्टी कमिश्नर एसएस बघेल के नेतृत्व में किया गया। 

नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर एसएस बघेल के साथ  इंजीनियर विजय दुबे,संजय तिवारी, दिनकर शर्मा सहित अनेक कर्मचारीयो की टीम तीनबत्ती स्थित यूसुफ अली मार्केट का नापजोख करने पहुंची। मौके पर मार्केट के मालिक भी मोजूद रहे। तीन ने पूरे मार्केट की दुकानों, गैलरी से लेकर जमीन और तल की लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई नापी। 

निर्माणाधीन फ्लोर और छत तक देखी निग्मकर्मियो ने नक्शे के मुताबिक नापजोख किया। मार्केट में पार्किंग और वाशरूम जैसी कमी सामने आई है। 

सब इंजीनियर संजय तिवारी ने बताया कि हम निर्देश मिले थे कि एक फ्लोर और बना है। वह परमिशन के अनुसार है या परमीशन खत्म होने के बाद बना है। पूरे निर्माण को नियमो के अनुसार बनाया गया है या नहीं।उसका नाम करने आए है। नक्शे के अनुरूप कुछ चीजे नही मिली है। निर्माण की अवधि खत्म होने के बाद इसे बनाया गया है। सारी वस्तुस्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों  को अवगत कराया जाएगा।उसके बाद कार्यवाई होगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User