तिहाड़ जेल से आए वीडियो में सत्येंद्र जैन पैरों की मालिश कराते दिखे

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें वह तिहाड़ जेल में बिस्तर पर लेटे और पैरों की मालिश कराते दिखते हैं।

Saturday, November 19, 2022 - 17:15
0
तिहाड़ जेल से आए वीडियो में सत्येंद्र जैन पैरों की मालिश कराते दिखे

नयी दिल्ली, 19 नवंबर 2022, (आरएनआई)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें वह तिहाड़ जेल में बिस्तर पर लेटे और पैरों की मालिश कराते दिखते हैं।

जैन (58) धनशोधन के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। वीडियो में जैन कुछ दस्तावेज पढ़ते देखे जा सकते हैं जबकि सफेद टी-शर्ट पहने व्यक्ति उनके पैरों की मालिश करते दिखाई देता है।

इस मामले पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण फिजियोथेरैपी की सलाह दी गई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी बीमारी का मजाक बना रही है।

दिल्ली कारागार विभाग आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन आता है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, तिहाड़ जेल के अधीक्षक को जेल में जैन को विशेष सुविधा प्रदान करने में कथित संलिप्तता को लेकर निलंबित कर दिया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां की एक अदालत में दावा किया था कि जैन को तिहाड़ जेल के अंदर विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। संघीय जांच एजेंसी ने धनशोधन मामले में जैन की याचिका का विरोध करते हुए विशेष न्यायाधीश विकास ढल के समक्ष अपनी दलीलें पूरी कीं।

ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने कहा था, ‘‘अज्ञात लोगों ने जैन के पैरों की मालिश की। उन्हें विशेष भोजन भी दिया गया।’’

उन्होंने अदालत को सीसीटीवी फुटेज भी दी थी और आरोप लगाया था कि जैन ज्यादातर समय या तो अस्पताल में या जेल में विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करते हैं।

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा संदीप गोयल और जैन पर जेल में सुरक्षा के लिए 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली का आरोप लगाए जाने के कुछ दिन बाद, इस महीने की शुरुआत में, महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल को तिहाड़ जेल से स्थानांतरित कर दिया गया था।

आप ने आरोपों को "बेतुका और निराधार" बताते हुए खारिज किया था।

ईडी ने 30 मई को जैन और दो अन्य को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2017 में सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। जैन पर कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धनशोधन करने का आरोप लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User