सत्येंद्र जैन तिहाड़ वीडियो: भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन वीडियो पर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर शनिवार को सवाल उठाया जिनमें तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन जेल कोठरी में कथित तौर पर मालिश कराते और आगंतुकों का स्वागत करते दिखते हैं।

Saturday, November 19, 2022 - 18:15
0
सत्येंद्र जैन तिहाड़ वीडियो: भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया

नयी दिल्ली, 19 नवंबर 2022, (आरएनआई)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन वीडियो पर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर शनिवार को सवाल उठाया जिनमें तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन जेल कोठरी में कथित तौर पर मालिश कराते और आगंतुकों का स्वागत करते दिखते हैं।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए कहा आम आदमी पार्टी (आप) ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है। उन्होंने केजरीवाल को जेल में जैन के आचरण की व्याख्या करने की चुनौती दी।

भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केजरीवाल अब कहां छिपे हैं। जैन नियमों और जेल कानूनों का उल्लंघन करते हुए अपनी कोठरी में मालिश कराते और आगंतुकों से मिलते देखे जा सकते हैं। जेल में यह वीवीआईपी संस्कृति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।’’

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जैन को पांच महीने से अधिक समय तक सलाखों के पीछे रहने के बावजूद अपनी सरकार में मंत्री पद से नहीं हटाया है।

जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं। एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में एक अदालत को सूचित किया था कि मंत्री जेल में मालिश करा रहे हैं और अन्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।

भाटिया ने आरोप लगाया कि वीडियो में जैन के जेल की कोठरी में आगंतुकों से मिलते और उनके साथ चर्चा करते हुए दिखने से संकेत मिलता है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User