तालाब पर दबंगों का कब्जा थाना दिवस में शिकायत

Saturday, September 23, 2023 - 21:11
Updated: 3 years ago
0

पुवायां-शाहजहांपुर। (आरएनआई) तालाब की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है जिसकी पीड़ित व्यक्ति ने थाना समाधान दिवस में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। गांव बनियानी निवासी  दिनेश कुमार पुत्र राजा राम ने  पत्र देकर बताया कि ग्राम जेवां में उसका एक तालाब है जिसमें उसने मछली पालन के लिए एक लाख रुपए  कीमत की  मछली के बच्चे डाले थे। गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने जबरदस्ती उसके तालाब पर कब्जा कर लिया और  डाली गई मछलियों  पर अपना हक जताने लगा ।जब उसने विरोध किया ।तो  शुक्रवार शाम लगभग 5  बजे दबंग व्यक्ति भला लेकर जान से मारने की नीयत से पीड़ित पर दौड़ पड़ा ।और गाली गलौज करते हुए धमकी दी की तालाब पर आना छोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे।उसने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की।वहीं नायब तहसीलदार ने सृजित कुमार ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर तालाब की नाप कराने के निर्देश दिए।लेकिन दबंग व्यक्ति मौके पर ही झगड़े पर उतारू हो गया जिससे शिकायत का समाधान नहीं हो सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User